Breaking News

 घरों पर तिरंगा फहराकर टीम इंडिया ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे कर चुका है। इस खास मौके को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, हर ओर जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर्स ने तिरंगा लहराकर सभी का दिल जीत लिया है। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शिखर, हार्दिक पांड्या और मिताली राज समेत कई खिलाड़ियों ने वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी मिताली राज ने भी अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारा झंडा हमारा गौरव है। ऊंचा उड़ता तिरंगा एक ऐसा नजारा है जो हर भारतीय के दिल को खुशी से भर देता है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सचिन ने ऐसा किया और साथ ही फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद’।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंसको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रोहित शर्मा ने तिरंगा लहराते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी आजादी के जश्न में शामिल हुए हैं। विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ तिरंगा लहराया।

स्टार ऑलराउंडर और आयरलैंड में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। हार्दिक पांड्या यहां ट्रेडिशनल लुक में हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं। रवींद्र जडेजा ने अपनी वाइफ रिवाबा के साथ तस्वीर शेयर की।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपना एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि आज का दिन बेहद खास और गौरवान्वित करने वाला है, क्योंकि आज के दिन ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर भारत को आजादी दिलाई थी।

Loading...

Check Also

मीडिया ओलंपिक सीजन – टू में जमकर दिखा पत्रकारों एवं उनके बच्चों का जोश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेमशंकर मिश्रा व आशुतोष यादव ने मीडिया ओलंपिक-2023 सीजन ...