Breaking News

गोरखपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सिगरेट से जलाया

अशाेेेक यादव, लखनऊ। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया और फिर उसे सिगरेट से जला कर प्रताड़ित किया। पीड़िता रविवार को बेहोश अवस्था में पाई गई थी। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर डेहरीभर गांव के अर्जुन और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी शनिवार रात को हैंडपंप से पानी लाने गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर गांव के एक तालाब के पास स्थित झोपड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने किशोरी को सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित भी किया और उसके बेहोश होने पर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। किशोरी ने एक आरोपी की पहचान अर्जुन के रूप में की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, “पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी की तलाशी जारी है।”

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...