Breaking News

गाजियाबाद ADM व उनकी SDM पत्नी कोरोना पाॅजिटिव, यशोदा अस्पताल में भर्ती

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब आलम यह हो गया है कि सरकारी अफसर भी इसकी चपेट में आने लगे है। जिसके बाद प्रशासन के लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यही नहीं उनके साथ-साथ उनकी पत्नी एसडीएम, जेवर गुंजा सिंह भी पाॅजिटिव पाई गई है। इसके बाद दोनों को ही गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और पत्नी गुंजा सिंह एसडीएम, जेवर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारनटीन कर दिया गया है।

एसडीएम, जेवर लगातार कंटेनमेंट जोन का दौरा कर रही थीं और कुछ दिन से उन्हें फीवर था। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकलीं। अब उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि जेवर की एसडीएम गुंजा सिंह को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद से जेवर तहसील को बंद करते हुए सैनेटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के एडीएम शैलेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके बाद दोनों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी तबीयत सामान्य बताई गई है। वहीं एसडीएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम स्टाफ और अन्य अधिकारियों की सर्विलांस टीम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है।

गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने कोरोना वायरस से लोगों को सचेत करने और लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने के लिए घर-घर दस्तक योजना शुरू की है। कंटेनमेंट जोन में 100 सर्विलांस का शासनादेश है।

लेकिन कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी इलाके के लोगों को जागरूक करने और संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए हर घर पर दस्तक योजना जिला अधिकारी की नई पहल है। इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है।

बता दें कि एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने कोरोना महामारी के दौरान गाजियाबाद जिले में सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने रात और दिन मजदूरों के पलायन के समय पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य को अंजाम दिया था।

इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान पास बनवाने वाले लोगों के काम को भली-भांति पूरा किया। सड़क पर पैदल जा रहे लोगों को मास्क, पीने का पानी और खाने का सामान उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके जाने के लिए वाहनों का भी इंतजाम एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने ही किया था।

वहीं ग्रेटर नोएडा की जेवर तहसील क्षेत्र में भी एसडीएम गुंजा सिंह की ओर से शुरू से ही शेल्टर होम हॉट स्पॉट का दौरा किया जाता रहा है। दोनों ने ही जब से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई तभी से अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी को निभाया। लेकिन इस दौरान दोनों ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...