Breaking News

खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ’83’

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ’83’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य रोल निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने इस बारे में जानकारी दे दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशी शेयर की है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सभी सिनेमाघर एक बार फिर से खुल रहे हैं। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी फिल्में रिलीज की जाएंगी।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, “इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है,

यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।” रणवीर ने इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है।

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अप्रैल 2020 में रिलीज होना था। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज टलती गई। वहीं, इस साल भी फिल्म को जून में रिलीज करने का फैसला किया गया था।

फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी पर आधारित है। कैसे टीम इंडिया ने साल 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर अपनी पहली विश्व कप जीत हासिल की थी। रणवीर को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रूप में देखा जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना भी हैं। दीपिका फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...