Breaking News

क्या राज्य की भाजपा सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाना और उनके संवैधानिक अधिकार खत्म करना चाहती है: प्रियंका गांधी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। मजदूरों को लेकर योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिगुल फूंक दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने फरमान जारी किया था, कि कोई भी राज्य बिना यूपी सरकार के इजाजत के मजदूरों को बुला नहीं सकता है।

इस पर प्रियंका ने पूछा कि क्या राज्य की भाजपा सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाना और उनके संवैधानिक अधिकार खत्म करना चाहती है।

गौरतलब है, योगी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर किसी राज्य को कामगारों की आवश्यकता होगी। उनकी मांग पर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार देगी। बीमा कराएगी और श्रमिक एवं कामगार को हर तरह की सुरक्षा देगी।

इसके साथ ही कोई भी राज्य सरकार बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश के लोगों को श्रमिक व कामगार के रूप में लेकर नहीं जाएगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया।

श्रमिकों की मदद करने के बजाय उप्र सरकार का एक हैरतअंगेज फैसला आ गया कि श्रमिकों को उनकी अनुमति के बिना कोई श्रम के लिए नहीं ले जा सकेगा।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या सरकार श्रमिकों को बंधुआ बनाएगी? क्या सरकार श्रमिकों से उनके संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करना चाहती है?’’ प्रियंका के मुताबिक श्रमिकों के मुद्दे को संवेदना के साथ हल करना होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सब राजनीति को परे रखके मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन अंहकार व राजनीति से उनकी समस्याओं को और बढ़ाने के इस प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...