Breaking News

कोरोना वायरस: आगरा के 19 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, UP में आंकड़ा 400 के करीब

अशोक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को आगरा के 19 और मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इनमें पारस हॉस्पिटल के 6 और जमात के 5 पॉजिटिव शामिल है।

इसी के साथ ही आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्य 86 हो गई है। इनमें दो अस्पताल संचालक पिता-पुत्र हैं, जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 396 पहुंच गई है।

आगरा में बुधवार को जिस कोरोना महिला मरीज की मौत हुई है उसके परिवार के तीन सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, मंटोला की जो महिला पॉजिटिव पाई गई थी, उसके परिवार के दो सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

इनके अलावा 5 पारस हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। आज के 6 जमातियों को मिलाकर आगरा में अब जमातियों के पॉजिटिव होने की संख्या 43 पहुंच गई है। ये सभी इंस्टीट्यूशन क्वारंटाइन सेंटरों में हैं।

आगरा में कोरोना वायरस से पहली मौत हूई। एसएनएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 76 साल की मरीज मनोरमा देवी ने बुधवार को दम तोड़ दिया था। महिला मरीज एक दिन पहले ही रेस्क्यू होकर अस्पताल आई थी।

पिछले महीने 15 मार्च को इस बुजुर्ग महिला का इंजीनियर पौत्र नीदरलैंड से लौटकर आया था। उसने अपनी जांच भी नहीं कराई थी। पोते के संपर्क में आकर ही दादी कोरोना संक्रमित हुआ थी। वहीं, मृतक महिला अस्थमा की भी मरीज थीं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...