Breaking News

कोटा में फंसे 7 हजार 500 छात्रों को लेने के लिए उत्तर प्रदेश से 252 बसें रवाना, छात्रों को पहले आगरा और झांसी लाया जाएगा

अशोक यादव, लखनऊ। कोटा में फंसे कोचिंग छात्रों को लेने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 252 बसें भेजी हैं। यहां यूपी के 7 हजार 500 छात्र हैं, जिन्हें बसों से उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। राजस्थान और यूपी सरकार ने गुरुवार को यह फैसला लिया था।

छात्रों के लिए शुक्रवार को 102 बसें झांसी और 150 बसें आगरा से रवाना की गईं। रात में ही छात्र बसों से रवाना हो जाएंगे।

बसें कोटा में उन 6 जगहों पर खड़ी की जाएंगी, जहां कई कोचिंग सेंटर हैं।

यहां पहुंचने के लिए कोचिंग और प्रशासन छात्रों की मदद करेगा।

एक बस में करीब 25 से 30 बच्चों को ले जाया जाएगा।

इन्हें सबसे पहले झांसी और आगरा ले जाया जाएगा। इसके बाद सरकार इन्हें आगे ले जाने का प्रबंध करेगी।

बच्चों को भेजने की पूरी व्यवस्था एडीएम प्रशासन एनके गुप्ता कर रहे हैं।

उनके साथ पुलिस भी बच्चों को बसों तक लाने और शांति बनाए रखने में मदद करेगी।

बच्चों के बसों में बैठने से पहले मास्क, सैनिटाइजर, पानी और खाना भी दिया जाएगा

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...