Breaking News

कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर संघ ने दी बधाई मुख्यमंत्री का जताया आभार

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भूपेन्द्र चौधरी राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायतीराज विभाग से कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने बधाई दी तथा मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने एक मांग पत्र भी भूपेन्द्र चौधरी कैबिनेट मंत्री को दिया। प्रदेश के महामंत्री रामेन्द्र कुमार ने बताया कि पदोन्नति में हो रही देरी पर मंत्री को अवगत कराया गया कि पदोन्नति हेतु नियमावली में हो रहे संशोधन को कैबिनेट की बैठक में पास कराया जाए।

जिससे सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र हो सकें। जिस पर पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव रखे जाने की बात कहीं तथा संघ के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक बैठक अन्य मांगों के सम्बन्ध में किये जाने हेतु कहा गया। भूपेन्द्र चौधरी कैबिनेट मंत्री पंचायतीराज बनाये जाने पर आभार प्रकट करने वालों में संघ के जनपद अध्यक्ष बाराबंकी विनोद कुमार वर्मा, जनपद सीतापुर के मंत्री, सुधीर कश्यप संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू एवं प्रचार मंत्री प्रवीण भारती उपस्थित रहें। जिस पर पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने शीघ्र ही सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव रखे जाने की बात कहीं तथा संघ के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक बैठक अन्य मांगों के सम्बन्ध में किये जाने हेतु कहा गया।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...