Breaking News

एशियाड : चुनौतीओ से भरा होगा साइना और सिंधु का सफर, आज भारतीय टीम 9 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगी

लखनऊ : 18वें एशियाई खेलों के 5वें दिन गुरुवार को कुल 44 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। इनमें से भारतीय टीम 9 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगी, जिसमें 10 स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले होंगे। बैडमिंटन में स्टार महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ईरान की सोराया और पीवी सिंधु वियतनाम की वू थाई से भिड़ेंगी। नौकायन प्रतियोगिता के रेपचेज राउंड में बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्वर्ण पदक के लिए सभी के मुकाबले आज ही होंगे।

भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। महिला और पुरुष दोनों ही टीमों के मुकाबले आज ही खेले जाएंगे। एशियाई खेलों में कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम अब तक 7 और महिला टीम ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। पिछले प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों का फाइनल में जाना तय माना जा रहा है।

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में रोहित-भगवान पहले स्थान पर रहे : पुरुष खिलाड़ियों ने लाइटवेट डबल स्कल्स और लाइटवेट एट स्पर्धा और महिलाओं ने वुमन फोर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में रोहित कुमार और भगवान सिंह 7 मिनट 14.23 सेकंड का समय निकालते हुए पहले पायदान पर रहे। लाइटवेट ऐट स्पर्धा में भी भारतीय टीम पहले स्थान पर रही। भारत के आठों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 6 मिनट 15.62 सेकंड के समय के साथ पहले पायदान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वुमन फोर स्पर्धा में 7 मिनट 53.29 सेकेंड का समय निकालते हुए भारत चौथे पायदान पर रहा।

गोल्फ,जिम्नास्टिक​, तीरंदाजी,का  मुकाबला  आज : स्टार पुरुष तीरंदाज अतानु दास और विश्वास सिंगल रिकर्व मुकाबलों में आज अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं, महिला सिंगल रिकर्व में प्रोमिला और दीपिका कुमारी मैदान में होंगी। जिम्नास्टिक के महिला वॉल्ट इवेंट में अरुणा रेड्डी अपना दावा पेश करेंगी। गोल्फ के पुरुष सिंगल में आदिल बेदी, हरि मोहन सिंह, रेयान थॉमस और महिला सिंगल में रिद्धिमा दिलावरी और दीक्षा डागर से भारत को पदक की उम्मीद है।

शूटिंग में श्रेयांसी सिंह से पदक उम्मीद : शूटिंग के महिला डबल ट्रैप फाइनल्स में भारत की वर्षा वर्मन और श्रेयांसी सिंह भारत का दावा पेश करेंगी। श्रेयांसी सिंह ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष डबल ट्रैप क्वालिफिकेशन राउंड में शार्दुल विहान और अंकुर मित्तल पर नजरें होंगी। स्क्वैश में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा और पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल पर नजरें होंगी।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...