Breaking News

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष जनवरी से जून तक लगभग 8 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटकों का हुआ आगमन

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। कोरोना कालखण्ड के बाद उत्तर प्रदेश पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा प्रदेश के रूप में उभर रहा है। कानून व्यवस्था देश में सबसे बेहतर तथा सड़कों, एक्सप्रेस-वे, हाई-वे तथा वायु सेवा की कनेक्टिविटी के कारण पर्यटन सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। जिसका नतीजा है कि जनवरी 2022 से देशी-विदेशी कुल 79402079 पर्यटक उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थलों को देखने के लिए आ चुके हैं।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की रैकिंग भारत के अन्य राज्यों की तुलना में क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 2019 में प्रदेश में आने वाले भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों की रैकिंग भारत के अन्य राज्यों की तुलना में प्रथम एवं तृतीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2018, 2019, 2021 एवं 2022 क्रमशः 28,88,60,600 तथा वर्ष 2019 में 540600343 व 2020 में 87013225 तथा 2021 में 109753172 पर्यटक प्रदेश में आये।पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के लिए बहुत से दर्शनीय एवं रमणीक स्थल के अलावा धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थल हैं। आगरा का ताजमहल, आगरा का लाल किला, फतेहपुर सीकरी जैसे यूनेस्को साइट्स हैं। इसके अलावा मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, वाराणसी, कुशीनगर तथा गोरखपुर, प्रयागराज एवं अयोध्या जैसे पौराणिक पर्यटन स्थल भी हैं यहां पर सालभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इससे राज्य में सेवा क्षेत्र के कारोबारियों को व्यवसाय मिलने के साथ-साथ रोजगार एवं राजस्व के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...