Breaking News

उत्तर प्रदेश में अब तक 464 लोग कोविड-19 पॉजिटिव, आगरा में 12 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि

अशोक यादव, लखनऊ। आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह 12 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

आगरा में अब तक कोरोना सं‍क्रमितों का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है और दो लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 464 हो गई।

आगरा में 104, गौतमबुद्ध नगर में 64, मेरठ में 48, लखनऊ में 32, गाजियाबाद में 27, सहारनपुर में 21, शामली में 17, बुलंदशहर और फिरोजाबाद में 11-11 और सीतापुर में 10 मामले सामने आए। बुलेटिन में बताया गया कि बस्ती, कानपुर और वाराणसी में 9-9 मामले सामने आए।

अमरोहा में सात, हापुड़ महाराजगंज, प्रतापगढ़, रामपुर और बरेली में छह-छह, गाजीपुर और बागपत में पांच-पांच, आजमगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, जौनपुर और लखीमपुर खीरी में चार-चार मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक 45 लोग ठीक हो चुके हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...