Breaking News

इस बीमारी से जूझ रही हैं काजोल की मां तनुजा, करवाना पड़ेगा ऑपरेशन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का सोमवार को निधन हुआ है। इन दिनों देवगन परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसी बीच मंगलवार काजोल को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल के मुताबिक तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। डायवर्टिकुला एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन आ जाती है। डायवर्टिकुला की वजह से पेट दर्द के अलावा, डायरिया और बुखार की समस्या हो सकती है। 75 साल की तनुजा को पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि तनुजा की इस बीमारी का ऑपरेशन होना है। तनुजा की देखभाल उनकी दोनों बेटियां काजोल और तनीषा कर रही हैं। बता दें कि काजोल अपने ससुर के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन के गले लगकर खूब रोती नजर आई थीं। इसी बीच मंगलवार काजोल को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल के मुताबिक तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। डायवर्टिकुला एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंतों में सूजन आ जाती है।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...