Breaking News

इत्र व्यापारी के घर छापेमारी हुई तो ‘अखिलेश बाबू’ के पेट में मचलन होने लगी

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी के बरेली में शुक्रवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन हुआ। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे। शाम को करीब 5 बजे अमित शाह त्रिशुल एयरबेस पर उतरे उसके बाद जाकर वह जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए। पटेल चौक पर आकर जन विश्वास यात्रा का समापन किया गया। जिसके बाद शाह ने यहां पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

शाह ने अपने संबोधन में सपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने हाल ही में हुई इत्र व्यापारी के घर छापेमारी के बारे में बताते हुए कहा कि जब कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां हमने छापेमारी की तो अखिलेश बाबू के पेट में मचलन होने लगी। जिस पर लोगों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 08 से 10 मिनट के संबोधन के बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। बरेली में नाइट स्टे के बाद सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर सपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू तुम कितना भी जोर लगा लो। मगर मंदिर तो वहीं बनाएंगे रोक सको तो रोक लो। इतना ही नहीं शाह ने बरेली के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से बरेली का मांझा मजबूत होता है। ठीक उसी तरह से बरेली का जन सैलाब भी मजबूत है। आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने 2014, 2017 और 2019 में उन्होंने भाजपा को जिताया ठीक इस बार 2022 और 2024 का चुनाव भी जिताना है। योगी और मोदी यूपी में आशीर्वाद लेने आएं है।

अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अब से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जो जाता था। वह टूटे हुए मन से वापस आता था। मगर अब मोदी जी ने विश्ननाथ कॉरिडोर बनाकर सुविधा कर दी। अब आप लोग जो भी विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने जाएं जो गंगा के शुद्ध जल से अभिषेक जरूर करकें आएं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि यूपी में सपा सरकार के समय गुंडा राज हुआ करता था। मगर जब योगी सरकार आई तो उसी गुंडा राज को योगी ने कानून राज में बदल दिया। अब प्रदेश में गुंडा राज नहीं बल्कि कानून राज चलता है।

Loading...

Check Also

आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फिर से लहराया परचम

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, रेणुकूट। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्रों ने एक ...