Breaking News

इंडिगो एयरलाइंस ने दी नई सौगात, गोवा-मुंबई-रायपुर-कोलकाता-बेंगलुरू के लिए शुरू की नई फ्लाइट

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रा करने वालों को फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को नई सौगात देते हुए गोवा-मुंबई-रायपुर-कोलकाता-बेंगलुरू के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। आखिरकार रायपुर एयरपोर्ट भी देश के उन शहरों की सूची में शामिल हो गया, जहां से एक दिन में मुंबई के लिए छह उड़ानें संचालित हो रही है। 1 दिसंबर से इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से शुरूनई सेवा में पहले दिन फ्लाइट फुल गई। नई फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही अब गोवा के लिए एक दिन में दो फ्लाइट मिलेगी। जिसमें एक फ्लाइट इंदौर होते हुए गोवा जाएगी तो वहीं दूसरी फ्लाइट से मुंबई होते हुए रायपुर आ सकता है।
फ्लाइट क्रमांक 6 ई 712 गोवा-मुंबई-रायपुर होगी और फ्लाइट क्रमांक 6 ई 716 रायपुर-कोलकाता-बेंगलुरू होगीं रायपुर पहुंचने का समय शाम 6.40 बजे तथा यहां से छूटने का समय 7.05 बजे है। इस फ्लाइट के शुरू होने से मुंबई तथा कोलकाता व बेंगलुरू के साथ गोवा भी राजधानी से जुड़ जाएगां रायपुर से कोलकाता जाने के लिए भी अब तीन फ्लाइटें हो गई हैं। इसके अलावा अब यात्रियों को बेंगलुरू भी आना-जाना भी आसान हो गया है। इस नई उड़ान के साथ ही अब रायपुर से एक दिन में 1000 से ज्यादा यात्री मुंबई आना-जाना कर सकते हैं।
बता दें रायपुर से सबसे ज्यादा उड़ानें अब मुंबई और हैदराबाद के लिए हैं। मुंबई के लिए छह और पांच उड़ानें हैदराबाद के लिए संचालित की जा रही है। इधर दूसरी ओर दिल्ली रनवे का काम पूरा होने के बाद अब दिल्ली के लिए भी हर दिन पांच फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं। पिछले महीने रद्द तीन फ्लाइटें अब फिर से शुरू हो गई हैं। एलायंस एयर की 72 सीटर फ्लाइट रायपुर से रांची-कोलकाता व भुवनेश्वर को जोड़ने वाली पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी और भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी और 3.15 बजे रांची पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 719 रांची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 720 रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 9 आइ 720 रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है, अब संविधान बदलने की कोशिश कर रही है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रसूलाबाद / बेला / कन्नौज लोकसभा क्षेत्र : समाजवादी पार्टी के ...