Breaking News

आयशा फिल्म पर गहराया विवाद, मौलानाओं पर भड़के वसीम रिजवी

लखनऊ। वसीम रिजवी की फिल्म आयशा को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन और विरोध के चलते जहां फिल्म पर विवाद के बादल तेजी से मंडरा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर रिजवी मौलानाओं पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। गुरुवार को अपना बयान जारी कर रिजवी ने मौलानाओं पर जमकर हमला बोला। रिजवी की दूसरी फिल्म आयशा पर दिन प्रतिदिन विवाद गहराता जा रहा है। वहीं रिजवी की भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जिसके चलते रिजवी अब मौलानाओं पर जुबानी हमला करते नजर आ रहे हैं। रिजवी ने अपना बयान जारी कर कहा कि मौलानाओं ने मुसलमानों की भीड़ को हुक्म दिया है, कि वसीम रिजवी जहां भी मिले उसका सर काट लो। रिजवी ने अपने बयान पर मौलानाओं पर जुबानी हमला कर कहा कि हमको क्या खाना है, क्या पहनना है, जीवन में क्या करना है, इसको हिंदुस्तान में शरियत के ठेकेदार मुल्ला तय करेंगे और ऐसा नहीं किया तो हमारी मौत का एलान कर दिया जाएगा। वसीम रिजवी ने कहा कि मेरा गुनहा बस ये है की हम इस्लाम के रसूल मोहम्मद सहाब की तीसरी बीवी “आयशा” के जीवन पर किताबों में जो लिखा है, उसके अनुसार एक पिक्चर बनाने जा रहे हैं। रिजवी ने आगे कहा कि हिंदुओं के देवी देवताओं पर पिक्चरें बनी हैं, ईसाइयों ने ईसामसी पर पिक्चर बनाई, पर मुसलमानों की किसी भी इस्लामिक शख्सियत पर पिक्चर नहीं बन सकती, क्योंकि यहां मुल्लो का हुक्म चलता है। वसीम रिजवी ने कहा कि हम “आयशा” फिल्म बना रहे हैं, जिसको 2020 में रिलीज किया जाएगा। बताते चलें कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी हजरत मोहम्मद साहब की पत्नी हजरत आयशा पर फिल्म बना रहे हैं। जिसको लेकर देश भर में विरोध हो रहा है और रिजवी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के चलते कई जगह एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं रिजवी की इस फिल्म के चलते दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर 2 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। जिसके बाद उनकी परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...