Breaking News

आजमगढ़ पहुंचने से पहले राउत ने किया ट्वीट कहा-किसी भी वक्त हो सकती गिरफ्तारी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तरवां के बांसगांव में शुक्रवार को मारे गए ग्राम प्रधान के परिवार से मिलने कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मंत्री डॉक्टर नीतिन राउत भी आजमगढ़ जा रहे हैं। बनारस पहुंचने के बाद नीतिन राउत ने बनारस एयरपोर्ट से ट्वाट करके अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है।

ट्वीट करके कहा है, कि ”मैं अभी बनारस एयरपोर्ट से आज़मगढ़ बांसगांव के लिए निकला हूँ। जहां एक दलित प्रधान की हत्या कर दी गई। यहां हालात गंभीर हैं, किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। हम बाबा साहब अंबेडकर और राजीव गांधी जी के सपने की हत्या नही होने देंगे।

बता दें, डॉक्टर नीतिन राउत को आजमगढ़ पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस ने आजमगढ़ की सीमा पर ही हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आरके चौधरी और अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष आलोक प्रसाद पासवान बांसगांव जाने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन उन्हें भी रोक लिया गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आज़मगढ़ सर्किट हाउस में रखा है। सर्किट हाउस को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

बासगांव के ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते पप्पू की शुक्रवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद प्रधान का शव गांव आते ही कोहराम मच गया था। प्रधान के घर पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग अब भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

परिवार वालें प्रधान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, लड़की का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने के साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी और असलहा के लाइसेंस की मांग कर रहे हैं।

प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चौकी पर आगजनी करने वाले अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।

शनिवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी। प्रधान के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं दुर्घटना में मारे गए 12 साल के बच्चे के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...