Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। इस घटना में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया है।

यह घटना कन्नौज जिले के सौरिख थाने के सकरावा इलाके की है। यहां बस बिहार के मधुबनी से कामगार और प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी।

तकरीबन सुबह करीब पांच 5 बजे बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गईं।

हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सौरिख थाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायल हुए कई लोगों को एंबुलेंस की मदद से कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित उपचार करवाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं।

Loading...

Check Also

जनता कह रही है ‘‘प्रधानमंत्री जी चुप्पी तोड़ो जवाब दो’’ : कांग्रेस

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार उत्तर प्रदेश के दौरे पर ...