Breaking News

असम, केरल, नगालैंड के छह नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली। असम, केरल और नगालैंड से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित छह सदस्यों ने सोमवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही तीनों राज्यों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण वालों में असम से भारतीय जनता पार्टी  के पवित्र मार्गरिटा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के रवंगवरा नारजारी, केरल से कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संदोष कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के ए ए रहीम शामिल थे। इनके अलावा नगालैंड से भाजपा की एस फान्गनॉन कोन्यक ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ग्रहण की।

नगालैंड से राज्यसभा पहुंचने वाली कोन्यक पहली महिला हैं। वह निर्विरोध चुनी गईं। असम में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को जीत हासिल हुई थी जबकि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) ने तीन में से दो सीटें जीती और कांग्रेस को शेष एक सीट मिली।

 

Loading...

Check Also

भाजपा संविधान बदलना चाहती है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / श्रावस्ती / फ़ैजाबाद / सुल्तानपुर / अम्बेडकरनगर : समाजवादी ...