Breaking News

अल्हागंज व्यापार मंडल का हुआ गठन आलोक दिक्षित बने नगर अध्यक्षअश्वनी मिश्रा, रवि सिंह आलोक व भानु मिश्रा को उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

अल्हागंज/ शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गुरुवार एक आवश्यक मीटिंग। जिला शाहजहांपुर में कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें अल्हागंज व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें आलोक दीक्षित को नगर अध्यक्ष एवं अनिल लोधी को महामंत्री पद पर चुना गया कोषाध्यक्ष का दायित्व आशीष गुप्ता को दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता मैं बैठक हुई जिसमें उन्होंने कहा व्यापारियों की प्रदेश भर से लगातार समस्याएं प्रकाश में आ रही है। पीड़ित व्यापारी उसे संगठन के पदाधिकारी को अवगत कराएं । जिससे उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए लड़ाई लड़ी जा सके। तो वही कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि आज के युग में व्यापारियों को व्यापार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है अधिकारी से लेकर राजनीतिक दल भी व्यापारियों को ही दबाने में लगे हुए हैं ऐसे में हम सभी को संगठित होकर व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए समय-समय पर सड़कों पर उतरने की आवश्यकता है जिससे सरकार को एक संदेश जाए कि व्यापारी अब किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सहेगा नहीं अगर उत्पीड़न हुआ तो उसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर आवाज उठाएगा। बैठक में अल्लाहगंज व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमे अनिल लोधी को महामंत्री के अलावा अश्वनी मिश्रा, रवि सिंह आलोक गुप्ता भानु मिश्रा को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता को चुना गया इस दौरान निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्ति करते हुए सभी व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान व्यापारी भानु मिश्रा, आकाश दीक्षित, अनुज अग्निहोत्री, मुकेश शर्मा, सपन शर्मा, नेत्रपाल सिंह, विश्वनाथ भदोरिया, गोपाल मिश्रा, सुरजीत सिंह चौहान, आदर्श दीक्षित, जाहिर हुसैन , समेत व्यापारी मौजूद रहे

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...