Breaking News

अरबपति हैं सिंगर निक जोनस, उम्र से बड़ी महिलाओं से अफेयर के बाद शादी भी 10 साल बड़ी प्रियंका से की

अमेरिकी सिंगर, म्यूजिसियन और एक्टर निक जोनस का आज बर्थडे हैं। आज वो 27 साल के हो गए हैं। हम सभी जानते हैं कि निक ने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस से 2018 में शादी की है। इस कपल्स के फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। निक और प्रियंका एक दूसरे से प्यार का इजहार करने से नहीं शर्माते। हाल ही में निक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें निक कॉन्सर्ट के बीच में ब्रेक ले रहे हैं और अपनी वाइफ प्रियंका को I LOVE YOU कह रहे हैं। निक अक्सर इंस्टाग्राम पर प्रियंका की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर करते रहते हैं । चलिए सेलिब्रिटी नेट वर्थ वेबसाइट के हिसाब से, जोनस की कुल संपत्ति $ 25 मिलियन है। इस हिसाब से निक जोनस, जोनस ब्रदर्स में सबसे अमीर हैं। उन्होंने कई सोलो गाने भी गाए हैं, जो टॉप पर रहे हैं। निक जोनस ने हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में एक्टिंग भी की है। जुमांजी- वेलकम टू द जंगल और लेस मिजरेबल्स में म्यूजिसियन मारियस पोंटमेरी की भूमिका भी निभाई है। जोनस ने जुमांजी द नेक्स्ट लेवल में एलेक्स का रॉल किया है। आपको बता दें प्रियंका से शादी से पहले निक के अफेयर के काफी चर्चे रहे हैं। यहां हम आपको बताएंगे निक के शादी से पहले के कुछ अफेयर जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। निक जोनस और माइली साइरस ने एक दूसरे को तब डेट किया जब ये डिज्नी स्टार थे। ये कपल अपने फैंस के बीच Niely के रूप में पॉपुलर था, लेकिन दोनों के बीच ब्रेअकप तब हुआ, जब मिली को लियाम हेम्सवर्थ से प्यार हो गया। निक ने बाद में एक गाना वेडिंग बेल्स गाया, जिसके लिरिक्स माइली के बारे में थे। निक ने बीबीसी रेडियो पर सेलेना गोमेज के साथ डेटिंग की पुष्टि की। निक ने माइली साइरस के साथ ब्रेकअप के बाद थोड़े समय के लिए सेलेना गोमेज को डेट किया था। निक और डेल्टा ने 10 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया। उस समय निक 18 साल के थे और डेल्टा 26 की थी। इसका मतलब है कि निक ने पहली बार अपने से बड़ी लड़की को डेट नहीं किया था दोनों ने जब मेट गाला पार्टी में एक साथ पोज दिया लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि इनके बीच कुछ सीरियस है, लेकिन जब उन्हें एक से ज्यादा बार साथ देखा गया और दोनों निक के चचेरे भाई की शादी में एक साथ पहुंचे तब दोनों सुर्खियों में आ गए।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...