Breaking News

अयोध्या: ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने रामनगरी में निकाली तिरंगा यात्रा

अशाेक यादव, लखनऊ। तिरंगा यात्रा निकालने से पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉफ्रेंस कर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सिसोदिया ने कहा, लोगों ने राम मंदिर के नाम पर चंदा दिया, यह सरकार और भाजपा के लोग उस चंदे को खा गए ये ना आम के हैं ना राम के हैं। रोजगार के लिए यूपी में महिलाओं को पहली बार सिर मुंडवाते हुए देखा गया। किसान फसल की दाम मांग रहा है तो सरकार उनको गुंडा और मवाली कह रही है।

अखबार 3 साल, 8 साल के बच्चों के साथ दुष्कर्म की खबरों से भरे होते हैं, जब हम उत्तर प्रदेश के स्कूल दिखने गए तो हमें स्कूल नहीं देखने दिया गया। बिजली सबसे ज्यादा महंगी उत्तर प्रदेश में मिल रही है। मनीष सिसोदिया ने कहा, तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद भी है, हिंदुत्व भी है सब कुछ है।

तिरंगा यात्रा लेकर निकले सिसोदिया ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि बताएं कहां है स्वास्थ्य, कहा है शिक्षा, कोरोना से हुई मौत सरकार के आंकड़ों में नहीं है, अखबार के आंकड़ों में है, राम सब के हैं ये लोग मुख में राम रखते हैं, बगल में छुरी रखते हैं। उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी का यूपी में कोई गठबंधन नहीं होगा।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई गुलाब बाड़ी से निकली तिरंगा यात्रा का मनीष सिसोदिया ने नेतृत्व किया। इस दौरान सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे रीडगंज चौराहा, गुदरी बाजार चौराहा, नियावां चौराहा और रिकाबगंज चौराहा होते हुए गांधी पार्क तक यह तिरंगा संकल्प यात्रा जाएगी तिरंगा यात्रा में कई जिलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है।

 

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...