Breaking News

अब स्पेन में करोना वायरस का हाहाकार, 24 घंटे में 738 लोगों की मौत

अशोक यादव, लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण से स्पेन में  अब तक कुल 3,434 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन ने 24 घंटो में 700 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि की है। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से अब तक करीब 3,281 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन की सरकार के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 738 लोगों की मौत हुई है और यह आंकड़ा 3434 पहुंच गया है। स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 47,610 है। स्पेन की राजधानी में ही अब तक 1,535 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 5,400 स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

स्पेन में अस्पतालों को संक्रमण मुक्त करने लिए गए सैनिकों ने लोगों को गंदगी और उन संक्रमित शवों के बीच रहते पाया जिनके बारे में संदेह है कि उनकी मौत कोरोनो वायरस से हुई है। इस संबंध में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

रक्षा मंत्री मार्गरिटा रोबल्स ने बताया कि बुजुर्ग लोगों को ‘पूरी तरह सेखुद के हवाले छोड़ दिया गया या कुछ को अपने बिस्तरों पर मृत छोड़ दिया गया।’ उन्होंने कहा कि कई नर्सिंग होम मिले हैं और कई शव मिले हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि ये अस्पताल कहां हैं और कितने शव मिले हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...