Breaking News

अधिकारी पूरी गम्भीरता से करें जन समस्याओ का त्वरित निस्तारण -केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ ।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। जनता दर्शन में आजमगढ़, जौनपुर, बिजनौर ,मैनपुरी ,बहराइच , लखनऊ ,अयोध्या, हरदोई ,कानपुर ,प्रतापगढ़ , प्रयागराज ,कासगंज ,इटावा, पीलीभीत ,बाराबंकी, गोंडा ,गाजियाबाद, मिर्जापुर आदि लगभग दो दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याये रखी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दूरदराज क्षेत्रों से आए कई दिव्यांगों की भी समस्याएं सुनी ।उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। कतिपय लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु मौर्य ने जिलाधिकारी इटावा ,जिलाधिकारी कौशांबी, कमिश्नर मिर्जापुर ,जिलाधिकारी गाजियाबाद, सीईओ नोएडा, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रमुख सचिव ऊर्जा, को समस्याओं के निस्तारण हेतु दूरभाष पर निर्देश दिए।

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...