Breaking News

अधिकतम व न्यूनतम पारे में इजाफे के बावजूद शाम होते ही बढ़ी सर्दी

गोरखपुर। दो दिनों तक तेज रही उत्तरी-पछुआ हवाओं की रफ्तार शुक्रवार को मद्धिम पड़ते ही पारे में जरूर उछाल आया लेकिन शाम ढलते ही गलन एक बार फिर हावी रही। आसमान साफ मिला तो धूप में भी गर्माहट रही हालांकि न्यूनतम अभी भी 6.2 डिग्री सेल्सियस रहने से रात में सर्दी ठीक-ठाक रही। मौसमविदों का कहना है कि शनिवार को भी तापमान भी वृद्धि हो सकती है। जबकि कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विछोभ और चक्रवाती हवाओं के पूर्वी उप्र में 21 जनवरी को पहुंचने से मौसम करवट बदलेगा। 22 से 24 जनवरी तक बारिश हो सकती है। मकर संक्रांति के दिन शुरू हुई बर्फीली हवाओं ने पूर्वी उप्र में भी ठंड बढ़ा दी थी। अच्छी धूप पर बादलों की आवाजाही भारी पड़ती रही।

हवा की रफ्तार थमी तो दिन में गर्माहट आयी। अधिकतम पारा बढ़कर 23.0 और न्यूनतम 0.3 डिसे बढ़कर 6.2 डिसे रहा। आद्र्रता अधिकतम 84 और न्यूनतम 39 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश चंद्र पाण्डेय का कहना है कि शुक्रवार को 7 से 14 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान 7.5 डिसे से नीचे रहने का अनुमान है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विछोभ अब पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वहीं अफगानिस्तान के ऊपर बना वेस्टर्न डिस्टव्रेस 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानी शफीक अहमद का कहना है कि विछोभ और चक्रवातीय हवा का बना दबाव 21 जनवरी की रात पूर्वी उप्र में शिफ्ट हो सकता है। ऐसे में 22, 23 व 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय सेना द्वारा आपदा प्रबंधन संगोष्ठी एवं टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन

मध्य कमान, लखनऊ सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ...