Breaking News

अजय लल्लू की हत्या कराना चाहती है योगी सरकार : अशोक सिंह

राहुल यादव, लखनऊ ।

आज कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व घोषित गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा ललितपुर से शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई कांग्रेस नेता पुलिस की नाकेबंदी को धता बताकर ललितपुर पहुंचे। 

गाय की अस्थियां घड़े में लेकर अजय कुमार लल्लू पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता को हिरासत में  ले लिया।
कांग्रेस प्रवक्ताओं के अनुसार पुलिस अजय लल्लू की लोकेशन नहीं बता रही है । सात घंटे पहले पुलिस कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर झांसी से लखनऊ  के लिए निकली थी । लेकिन अभी तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ले कर पुलिस लखनऊ नहीं पहुंची है।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि  उत्तर प्रदेश की पुलिस यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बारे में कोई खबर नहीं दे पा रही है ।आखिर सरकार लोकतंत्र खत्म करना क्यों चाहती है?
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार कितने भी मुकदमे लगवाए, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे जरूर।
साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार अजय लल्लू की हत्या कराना चाहती है।

कांग्रेस पार्टी की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा आज ललितपुर से शुरू हुई। ललितपुर से चित्रकूट तक जाने वाली पदयात्रा बुंदेलखंड के हर जिले से होते हुए गुजरेगी।

गाय की अस्थियां घड़े में लेकर अजय कुमार लल्लू पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पद यात्रा में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े, पूर्व मंत्री  प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश महासचिव राहुल राय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शिवनारायण परिहार समेत कई वरिष्ठ नेता एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन को गिरफ्तार कर लिया। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए कहा कि गौशालाओं में गायों की स्थिति सुधारो। गौशालाओं में चारे के अभाव में, सर्दी के चलते गायें मर रही हैं? इस पर रोक लगना चाहिए। गौशालाओं के नाम पर आया करोड़ों रुपया कहां गया? एक तरफ गौशालाओं में गायों की स्थिति खराब है, दूसरी तरफ किसान परेशान है? क्या योगी आदित्यनाथ जी की सरकार से ये सवाल पूछना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही क्यों? योगी नहीं चाहते कि गाय बचाओ, किसान बचाओ का नारा जन – जन तक पहुंचे? भाजपा का गाय प्रेम का ढांेग आम जनता तक पहुंचे, इसीलिए आज कांग्रेस पार्टी की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा को पुलिस ने लाठी के बल पर रोका और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करके कहा कि -उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप ‘गाय-बचाओ-किसान-बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...