Breaking News

अखिलेश की फ्लाइट रोके जाने के मामले में सपा-बसपा के 15 सदस्यों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की फ्लाइट रोके जाने के मामले में सपा-बसपा के 15 सदस्यों ने राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के एक नेता के शपश ग्रहण कार्यक्रम में अखिलेश शरीक होने वाले थे। लेकिन लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट रोक दी गई। इस संबंध में अखिलेश ने प्रेस वार्ता कर जहां योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया तो वहीं प्रदेश भर में सपा समर्थकों ने प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में विधानसभा और विधान परिषद में जमकर हंगामा भी हुआ।

बता दें कि प्रदर्शन के संबंध के मामले में पुलिस ने 296 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं समाजवादी पार्टी के 2 सदस्यों सहित 46 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव को रोके जाने पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पथराव किए। इस घटना में 2 सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। इस दौरान बदायूं जिले से एसपी सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए थे। इसके अलावा एसपी कार्यकर्ताओं की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं।

Loading...

Check Also

चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गयी है : अखिलेश यादव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...