Breaking News

हल्द्वानी : नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान पहुचेंगे नैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान गुरुवार को नैनीताल आएंगे। मुख्य न्यायाधीश का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन स्वागत की तैयारी में जुट गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य न्यायाधीश गुरुवार दोपहर एक बजे देहरादून से स्टेट हेलीकॉप्टर के माध्यम से नैनीताल के लिए रवाना होंगे। पौने दो बजे उनका नैनीताल पहुंचने का कार्यक्रम तय है। मुख्य न्यायाधीश के साथ उनके पारवारिक सदस्य भी होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत उनकी आगवानी के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पुलिस कार्यालय नैनीताल ने मुख्य न्यायाधीश के प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि की है।

गुरुवार को नैनीताल का मौसम खराब रहा तो मुख्य न्यायाधीश का हेलीकॉप्टर हल्द्वानी उतर सकता है। इसके लिए स्थानीय हेलीपैड पर भी तैयारी की जा रही है। हल्द्वानी में सेना छावनी, एफटीआई और गौलापार में हेलीपैड है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मौसम खराब होने पर उनका हेलीकॉप्टर हल्द्वानी के किस हेलीपैड पर उतरेगा।

Loading...

Check Also

अंतरिम बजट में रेलवे को दो लाख बावन हजार करोड़ का बजट, धन्यवाद मोदी जी : रेल मंत्री वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ : गुरुवार 01 फरवरी को संसद में ...