Breaking News

स्कॉटलैंड बना दुनिया का पहला देश जहां मुफ्त में मिलेंगे पीरियड प्रॉडक्ट्स, दुनियाभर में रचा इतिहास

दुनियाभर में महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को हर दिन फेस करना पड़ता है लेकिन इस बीच स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां माहवारी यानी पीरियड्स सभी प्रॉडक्ट्स अब मुफ्त में मिलेंगे। 

अब इस देश में पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं मुफ्त में मिला करेंगी। यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिसे चार साल तक चले अभियान के बाद सफलता मिली है। इस फैसले के बाद एक ऐसी मिसाल कायम हुई है जिससे दुनियाभर के देशों को उदहारण मिलेगा। 

दुनिया के कई हिस्सों में आज भी पीरियड्स के साथ जुड़ी कई भ्रांतियां और रुढ़िवादी परंपराएं जुड़ी हुई हैं। ऐस में स्कॉटलैंड को मिली इस जीत ने बाकी देशों को एक उम्मीद दी है। स्कॉटलैंड में एकमत के साथ पीरियड प्रॉडक्ट ऐक्ट पारित कर दिया गया।

अब इस कानून के पारित होने के बाद स्थानीय प्रशासन सभी महिलाओं को पीरियड से जुड़े और उस समय इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट्स को मुफ्त में देगा/बंटेगा। बता दें, इस नियम को नॉर्थ आयरशायर जैसी काउंसिल के पहले से किए जा रहे काम जोड़ा जाएगा। बताया जाता है कि यहां 2018 से ही फ्री टैंपॉन और सैनिटरी टाल सार्वजनिक इमारतों में दिए जा रहे हैं।

इस अभियान को शुरू और इसका नेतृत्व करने वाली स्कॉटिश लेबर की स्वास्थ्य प्रवक्ता मोनिका लेनन ने इस दिन को स्कॉटलैंड के लिए गर्व का दिन बताया है। उन्होंने अपनी ख़ुशी जताते हुए कहा, ‘यह उन महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा जिन्हें पीरियड के समय इन चीजों का मोहताज होना पड़ता था। सामुदायिक स्तर पर पहले ही काफी विकास हुआ है और स्थानिय प्रशासन के जरिए हर किसी को पीरियड में सम्मान मिल सकेगा।’

लेनन ने कहा है कि अब सार्वजनिक जीवन में जैसे पीरियड्स पर चर्चा होती है, यह एक बड़ा बदलाव है। कुछ साल पहले तक खुले तौर पर पीरियड पर बात नहीं होती थी और अब यह मुख्यधारा में है।’

Loading...

Check Also

कल रात मैंने एक सपना देखा…मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष : अतुल मलिकराम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : पिछले कई दिनों से समाचार चैनलों, सोशल मीडिया और सुबह ...