Breaking News

थोड़ी देर में अंबाला पहुंचेंगे पांचों राफेल, भव्य स्वागत की तैयारी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भारत और फ्रांस के बीच हुए सौदे के तहत राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप बुधवार को भारत के अंबाला में पहुंचेगी। पहली खेप में कुल पांच लड़ाकू विमान होंगे, जिन्हें रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे।

इसके मद्देनजर चार गांवों में धारा 144 लागू की गई है। बता दें कि अंबाला में राफेल आने की वायुसेना ने पूरी तैयारी कर ली है। ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आ रहे है।

भारत ने वायुसेना के लिए 36 राफेल विमान खरीदने के लिए चार साल पहले फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपये का करार किया था। पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए सूर्योदय भारत न्यूज़ के साथ।

राफेल विमान अपडेट्स:

01.50 PM: राफेल लड़ाकू विमान मुंबई एयरस्पेस में पहुंच गए हैं, यानी अब सिर्फ एक घंटे से भी कम का वक्त है जब राफेल विमान अंबाला में लैंड होंगे।

01:30 PM: INS कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर. मे यू टच द स्काई विद ग्लोरी, हैप्पी हंटिंग. हैप्पी लैंडिंग.’ जवाब में राफेल विमान में मौजूद पायलट की ओर से भी शुक्रिया अदा किया गया।

01:29 PM: राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं। UAE से उड़ान भरने के बाद अंबाला के लिए ये रवाना हो चुके हैं। कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत किया और बेस्ट ऑफ लक कहा।

1:20 PM: हरियाणा के अंबाला शहर में एक हवाई अड्डे पर पांच राफेल विमानों के उतरने से कुछ घंटे पहले स्थानीय प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया। इसमें वायुसेना संपत्ति और राफेल हवाई जहाजों की फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया, साथ ही सुरक्षा को भी बढ़ाया गया। ये निषेधात्मक आदेश पूरे दिन लागू रहेंगे। यहां तक कि मीडियाकर्मियों के लिए राफेल विमान के वीडियो और तस्वीरें लेने को भी वर्जित किया गया है।

01.10 PM: राफेल विमानों ने UAE से उड़ान भर ली है, करीब दो या तीन बजे के बीच ये विमान अंबाला एयरबेस तक पहुंचेंगे.

1:02 PM: दोपहर 2 बजे के करीब पहुंचेगा राफेल विमान अंबाला एयरबंस पर दोपहर दो बजे के करीब पांच लड़ाकू राफेल जेट विमानों की लैंडिंग होने वाली है। ये सभी विमान सोमवार को ही फ्रांस से उड़ान भरने के बाद मंगलवार को यूएई में रुके थे। वहां से भारत के लिए आज सुबह विमानों ने उड़ान भरी है। अंबाला एयरबेस पर पहुंचने के बाद एयर चीफ मार्शनल आरकेएस भदौरिया उन्हें रिसीव करेंगे। इस बीच अंबाला प्रशासन ने शहर के चार थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगा दिया है। वहां राफेल की लैंडिंग की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

12:57 PM: हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर उतरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। उस समय एयरबेस पर वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे। अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

Loading...

Check Also

एमओबीसी-246 के सफ़ल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर में परेड आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-246 के सफल समापन पर ...