Breaking News

अप्रैल तक रसोई गैस की कीमत में कमी की उम्मीद: धर्मेंद्र प्रधान

अशाेक यादव, लखनऊ। केंद्रीय पेट्रोलियम धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि मार्च-अप्रैल तक रसोई गैस के दाम में कमी आने की उम्मीद है। कीमत में लगातार वृद्धि पर स्पष्ट किया कि अक्सर जाड़े के सीजन में डिमांड अधिक होने से खपत बढ़ती है, जिसका असर दाम पर दिख रहा है।

सर्किट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में एक करोड़ लोगों के लिए उज्ज्वला योजना लाने जा रही है। लक्ष्य है कि पूर्वांचल के हर घर में पीएनजी की आपूर्ति की जाये। कहा कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना की शुरुआत काशी से हुई थी। अब देशभर में काम चल रहा है।

2023 तक 500 जिलों में पीएनजी लाइन पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि बनारस में गंगा में पर्यटन की दृष्टि से 2000 नावों को सीएनजी में परिवर्तित करने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी गयी है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की समयसीमा बताने पर कुछ कहने से इनकार कर दिया।

कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार का मामला है। भारत सरकार ओपेक संगठन से जुड़े तेल उत्पादक देशों पर उत्पादन बढ़ाने का दबाव बढ़ा रहा है। सर्किट हाउस में विकास कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। देर शाम वह दिल्ली को रवाना हो गये।

पेट्रोलियम मंत्री संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद खिड़किया घाट पहुंचे। घाट के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण का निरीक्षण किया। सीएनजी से नाव संचालन का परीक्षण कराया। कहा कि परीक्षण सफल रहा है। जल्द प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। पीएम की कल्पना है कि गंगा में चलने वाली नावें डीजल के बजाय सीएनजी से चलें ताकि नाविकों की बचत हो सके।

प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा अब तकनीकी रूप से गंगा के अंदर पहुंच गई है। गेल व मेकन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा बनारस का स्मार्ट सिटी के तहत सुंदरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएनजी के उपयोग से नाविकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही गंगा का प्रदूषण भी कम होगा।

वारारणसी। धर्मेंद्र प्रधान ने अंधरापुल  में रैदासी समाज के लोगों से मुलाकात की। अंधरापुल में 25 वर्षों से जूता व चप्पल बनाने वाले लालबहादुर की दुकान पर पहुंचे। लालबहादुर के हाथों के बने जूता व चप्पल देख मंत्री ने प्रशंसा की।

इसके बाद पहनने के लिए एक चप्पल भी खरीदी। मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ शर्मा ने मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया l इस दौरान किशोर कुमार सेठ सुशील कुमार गुप्ता, प्रिंस कुमार गुप्ता, राजेंद्र यादव, विनोद कुरील, दीपू कन्नौजिया, संजीव जायसवाल, अशोक कुमार विशाल चौरसिया, सत्यप्रकाश जायसवाल, तारकनाथ अग्रहरी रहे।

Loading...

Check Also

लोकसभा के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल गाँधी सहित 39 अन्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ...