Breaking News

विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर और हरियाणा में 14 अक्टूबर को करेंगे चुनावी रैली

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 13 और 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में चुनावी रैली करेंगे। न्यूज एजेंसी को यह जानकारी पार्टी को सूत्रों द्वारा मिली है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में 13 अक्टूबर को चुनावी रैली करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से पहली बार चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पहली बार चुनावी रैली करने जा रही है। वहीं, हरियाणा में राहुल गांधी 14 अक्टूबर को जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस के सूत्रों ने बताई। बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने हाल ही में ऐलान किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी। लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में 13 अक्टूबर को चुनावी रैली करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से पहली बार चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पहली बार चुनावी रैली करने जा रही है।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...