Breaking News

ममता पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

ट्विटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं से संबंधित कंगना के उस विवादित ट्वीट के परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की है जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अपमानजनक और राजनीति से प्रेरित माना गया।

कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि यह भयानक है। हमें गुंडई को मारने के लिए सुपर गुंडई चाहिए। वह ताड़का की तरह है। मोदी जी, वर्ष 2000 की शुरुआत वाले अपने विराट रूप को दिखाओ। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन हैशटैग भी किया। ट्वीटर ने अपने बयान में कहा कि कंगना रनौत लगातार ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का उल्लंघन कर रही थीं, इसलिए उनका अकाउंट अब हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Loading...

Check Also

मोरक्को और फ्रांसीसी गायक के बाद, ग्लोबल चार्टबस्टर ज़ालिमा के लिए अंशुल गर्ग अरबी कलाकार डिस्टिंक्ट के साथ जुड़े

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अंशुल गर्ग सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड म्यूजिक को अद्भुत इंडियन म्यूजिक प्रतिभा ...