Breaking News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से किया गया सम्मानित

कोलकाता। नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से रविवार को सम्मानित किया। कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने नयी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सुगाता बोस ने आबे को नेताजी का बड़ा प्रशंसक बताया।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...