Breaking News

समाजवादी पार्टी ने समाजवाद लाने और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लिया

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज पार्टी के सभी विधायकों तथा पदाधिकारियों ने अगस्त क्रांति के महानायकों के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा पीडीए-इंडिया के 11 सूत्रीय संकल्पों को दुहराते हुए संविधान प्रदेश समाजवाद लाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए अलोकतांत्रिक भाजपा को हटाकर विश्व के सूचकांक पर भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाने तथा इसका मान बढ़ाने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अगस्त क्रांति के महानायकों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ0 राममनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली तथा ऊषा मेहता के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। प्रसिद्ध कवि एवं वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह ने 11- सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा, जिसे सभी ने दुहराया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की अवहेलना हो रही है। नफरत का माहौल है जिससे भाजपा राज में देश काफी पीछे चला गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज 9 अगस्त के दिन ही 1942 को महात्मा गांधी ने ‘‘अंग्रेजो भारत छोड़ो‘‘ का नारा दिया था। इस नारे से भारत आंदोलित हो उठा और बहुतो ने बलिदान दिया। उन अनगिनत शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी और उनके सहयोगियों तथा समाजवादियों ने जो सपने देखे थे वे अधूरे रह गए हैं। हम 11-सूत्रीय संकल्पों के साथ देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करते रहेंगे।


यादव ने कहा कि अगस्त क्रांति के महानायकों गांधी जी, सरदार पटेल, डॉ0 लोहिया, जयप्रकाश नारायण के प्रयासों से देश आजाद हुआ। हमें अपना संविधान मिला। आजादी के आंदोलन में हिन्दू-मुस्लिम सहित समाज के सभी वर्गों ने योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान देश को दिया था उस संविधान को आज सत्ता में बैठे लोग कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भाग तो लिया नहीं, उसके बहिष्कार का भी काम किया था। उनसे हम क्या उम्मीद कर सकते है? जनता भाजपा को हराने का मन बना चुकी है। भाजपा राज में रोजगार के क्षेत्र में, लोकतांत्रीय देशों की गिनती में, लोगों को सामान्य सुविधाओं के सूचकांक में हम कहां खड़े है?


यादव ने कहा कि ब्रिटिश राज में कम्पनी सरकार बनी थी अब सरकार कम्पनी बन रही है। सीएचसी डेयरी, गेस्ट हाउस, एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं। जिलों में अस्पताल नहीं बने, मंडी बनाई नहीं, मंडी स्थल बेच रहे हैं। सब कुछ बेचा जा रहा है। छुट्टा जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। रिवरफ्रंट बर्बाद पड़ा हुआ है। बुंदेलखंड में मिसाइल कब बनेगी?


ऐसी सरकार से रोटी-रोजगार की क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की लेकिन इस सरकार को अपने मंत्रियों, नीति आयोग, अपने विŸा विभाग के अधिकारियों, विशय विशेाज्ञों, विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों पर भरोसा नहीं वे तीन सौ करोड़ रू0 की धनराशि इसके लिए एक अमेरिकी कम्पनी को देने जा रहे है।


यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पूछे गए सवाल का सही जवाब न देकर इधर-उधर की बात करने लगते हैं। सवाल नई शिक्षा नीति से सम्बन्धित था। 15 साल के बच्चों के भविष्य की क्या योजना है, सवाल आबादी का नहीं रोजगार देने का था। मुख्यमंत्री जी बेरोजगारी दर बताने लगे। उनसे नौकरी की क्या उम्मीद की जा सकती है?
इस अवसर पर पीडीए-इंडिया का 11-सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा गया, जिसे सभी ने दुहराया। संकल्प पत्र में संकल्प लिया गया है कि-

  1. हम संकल्प लेते है कि खुशहाल यूपी खुशहाल इंडिया बनाके रहेंगे।
  2. समाज में, धार्मिक सद्भाव, सहिष्णुता और सहअस्तित्व को बढ़ाएंगे।
  3. हम देश में लोकतंत्र, गणराज्य एवं संविधान बचाने का संकल्प लेते है।
  4. संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक को दिलवा के रहेंगे एवं सस्ती और समान शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
  5. जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय हेतु करवा के दम लेंगे।
  6. गरीबी हटाने, रोज़गार लाने और अमीरी गरीबी का फासला कम करने को आजीवन संघर्ष करेंगे।
  7. पर्यावरण हेतु, जल संरक्षण बढ़ाएंगे और जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण कम करेंगे।
  8. देश की आर्थिक खुशहाली हेतु श्रमिक, किसान को अर्थव्यवस्था के केन्द्र में लाएंगे।
  9. महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं उनके अधिकार दिलाएंगे।
  10. धरती बचाने हेतु हिमालय, वृक्ष, नदियां बचाएंगे।
    संविधान प्रदत्त समाजवाद लाएंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए अलोकतांत्रिक भाजपा को हटा कर विश्व के सूचकांक पर भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाएंगे और मान बढ़ाएंगे।
Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...