Breaking News

Election Result 2019: धर्मशाला और पच्छाद में लहराया भगवा परचम, 2742 मतों से जीतीं रीना कश्यप

शिमला : धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। धर्मशाला में विशाल नैहरिया मतों से जीते हैं। पच्छाद में रीना कश्यप 2742 मतों से जीत गई हैं। धर्मशाला में कुल 82137 मतदाता थे जिनमें से 52485 वोट डाले गए। 430 लोगों ने नोटा दबाया। 24 मत रिजेक्ट हुए।धर्मशाला और पच्छाद में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। पटाखे और आतिशबाजी चलाई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में लोगों को लड्डू बांट रहे हैं।धर्मशाला चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया 23498
आजाद प्रत्याशी राकेश कुमार 16740
कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र करण 8212
आजाद प्रत्याशी निषा कटोच 435
आजाद प्रत्याशी पुनीष शर्मा 2345
आजाद प्रत्याशी डॉ. मनोहर लाल धीमान 887
आजाद प्रत्याशी सुभाष चंद शुक्ला 368

पच्छाद चुनाव परिणाम
भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप 22048
कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर 19306
आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी 11651

चुनाव हारने के बाद गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि जिन लोगों ने मेरा साथ दिया उनका सदैव ऋणी रहूंगा। जनता का फैसला सिर आंखों पर। सरकार ने धन बल का प्रयोग किया। पाइपें बांट कर प्रलोभन दिया गया। वहीं उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को बधाई दे रहे हैं। भाजपा की जीत से कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सरकार में होने का फायदा उठाकर जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। कांग्रेस को धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भीतरघात ने भी नुकसान पहुंचाया जिसकी वजह से भाजपा को जीत मिली। दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा जीत कर भी हार गई है क्योंकि दोनों उपचुनावों में भाजपा के विरोध में अधिक मत पड़े हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता भाजपा के विरोध में है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान संगठन के निर्माण पर होगा।

Loading...

Check Also

कालीबाग कब्रिस्तान में गरीबों के रॉबिनहुड मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पुत्र उमर अंसारी अपने पिता मुख़्तार की मूंछों को ऊपर की ओर करता हुआ सूर्योदय ...