Breaking News

Dhanteras 2018: जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

विशेष : दीपावली से पहले देश भर में धनतेरस (Dhanteras 2018) की धूम है। धन के देवता कुबेर और भगवान धनवंतरि की पूजा से जुड़े इस त्यौहार में लोग जमकर खरीददारी करते हैं। दिवाली (Diwali 2018) से पहले 5 नवंबर को धनतेरस है इसलिए हम आपको धनतेरस का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र बताने जा रहे हैं….धनतेरस के दिन सोना, चांदी, तांबा और घरलू सामान जैसे बर्तन पूजा की वस्तुएं आदि खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस को धनंत्रादशी के नाम से भी जानते हैं। धनतेरस पर धन और आरोग्य के लिए भगवान धनवंतरिॉ की पूजा की जाती है। साथ ही कुबेर और लक्ष्मी जी को भी पूजा जाता है। मान्यता है कि इस खास दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धनवंतरि समुन्द्र  मंथन के दौरान अपने साथ अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। वह विष्णु भगवान के ही अंशावतार हैं।
धनतेरस शुभ मुहूर्त
शाम 6:05 से रात 8:01 बजे तक
समयावधि – 1 घंटा 55 मिनट
प्रादोष काल – 5:29 से रात 09:07
वृषभ काल – शाम 6:05 से रात 8:01
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – दोपहर 01:24 5 नवंबर 2018
त्रयोदशी तिथि समाप्त –  रात 11:46 नवंबर 2018
धनतेरस पूजा विधि
धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा अवश्य करें। इस दिन पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है। कुबेर महाराज धन-समृद्धि देते हैं। इसलिए विधि विधान से धनतेरस के दिन घर में मिट्टी का हाथी और धनवंतरि जी की फोटो स्थापित करें। अब आप चांदी या तांबे के बर्तन में जल का आचमन करें। सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें। गणेश भगवान सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय है। इसलिए पूजन से पहले उनका ध्यान अति आवश्यक है। अब शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरि, कुबेर महाराज और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। संपूर्ण सामग्री और श्रद्धा भक्ति से आराधना करें। इसके बाद घर में खरीदी गई नई वस्तुओं को पूजा में रखें। अब हाथों में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान और पूजन करें। पूजा समापन के पश्चात पूरे घर में धूप-बाती दिखाएं। पूजा में घर के आभूषण, रूपया अवश्य रखें।
पूजन समाप्ति में इस मंत्र का जाप करें….
धनतेरस मंत्र है 
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु कामः पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा नः ॐ धन्वन्तरि देवाय नमः ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि…

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...