Breaking News

सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर खान

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, सुजॉय घोष की क्राइम मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी। बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष क्राइम मिस्ट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं।  यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स’ का हिंदी अडॉप्शन है।

कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती है। सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आयेंगे।

यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Loading...

Check Also

अंशुल की हैट्रिक : गुली माता, यिम्मी यिम्मी और धूप लगदी ने बनाई श्रोताओं की फेवरेट प्लेलिस्ट में जगह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : प्ले डीएमएफ के फाउंडर अंशुल गर्ग एक म्यूजिकल जीनियस हैं ...