Breaking News

सरकार नॉन कोविड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को गंभीरता से लें- प्रियंका गांधी

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गर्भवती महिला की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं, साथ ही यूपी सरकार को इसमें सुधार की सलाह भी दी है। उन्होनें कहा गर्भवती महिला की मौत सरकार की सबसे बड़ी चूक है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार को नॉन कोविड बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से लेना होगा। इस संदर्भ में किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है। यूपी में कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं। सरकार को इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जाए।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को नीलम नामक एक गर्भवती महिला की प्रसव के लिए अस्पताल ढूंढने के दौरान मौत हो गई थी।

नीलम के पति विजेंदर सिंह के मुताबिक उन्होंने कुछ सरकारी अस्पतालों समेत आठ चिकित्सालयों के दरवाजे खटखटाए लेकिन सभी ने उनकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती करने से इनकार कर दिया। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...