Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर पर किया आइसोलेट

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अखिलेश ने बुधवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

Loading...

Check Also

दुष्कर्मी नेताओं से भरी बीजेपी को सत्ता से जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाये : ममता चौधरी, कांग्रेस नेत्री

प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीर जलाते हुए कांग्रेस की महिला नेत्रियां सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ ...