Breaking News

श्रीकृष्ण जी और श्री राधा जी के जयकारों से गुंजायमान हुआ जन्माष्टमी का आयोजन

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज की राष्ट्रीय महामंत्री एवं सर्व समाज महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन वृन्दावन कालोनी स्थित सेक्टर 12 बी में आयोजित किया गया। जिसमें भजन कीर्तन, डाण्डिया नृत्य आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह के विशेष प्रतिनिधि कर्नल दया शंकर दुबे, अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी0पी0 अवस्थी व कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। विवेक कुमार त्रिपाठी के आयोजक विवेक कुमार त्रिपाठी रहे तथा कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश कुमार मिश्रा ने किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती सारिका अवस्थी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा अतिआधुनिक वाद्ययन्त्रों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर राधा और कृष्ण के रूप में श्रीमती शैलजा त्रिपाठी के पुत्र कार्तिक एवं अंशिका त्रिपाठी ने भी मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण और राधा के भजनों पर नृत्य कर सबको वाह-वाह करने पर विवश किया। श्रीमती शैलजा त्रिपाठी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सर्वसमाज महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष हैं व तमाम सामाजिक संगठनों एवं राजनीत से जुड़ी हुई हैं। श्रीमती शैलजा त्रिपाठी के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्यों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से मधुर संगीत पर परम्परागत डाण्डिया नृत्य कर बरबस सबका मन मोह लिया। पूरा वातावरण श्रीकृष्ण जी और श्री राधा जी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस मौके पर आये हुए विशिष्ट जनों को श्रीमती शैलजा त्रिपाठी, विवेक कमार त्रिपाठी एवं गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती शैलजा त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह के विशेष प्रतिनिधि कर्नल दया शंकर दुबे, अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी0पी0 अवस्थी ने सेक्टर 12 बी स्थित पार्क में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की व पार्क का निरीक्षण किया व पार्क को विकसित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों और प्रतिभागियों को भी मिठाइयां, उपहार, पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विवेक कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमती शैलजा त्रिपाठी द्वारा इस अवसर पर सूक्ष्म जल-पान एवं भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों लोगों ने जल-पान, भोजन व प्रसाद ग्रहण किया।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...