Breaking News

‘वंदे भारत मिशन’ में वापस लौटे डेढ़ लाख भारतीय

अशाेेेक यादव, लखनऊ। ‘वंदे भारत मिशन’ में अब तक डेढ़ लाख से अधिक भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पुरी ने लिखा “वंदे भारत मिशन की उड़ानों में डेढ़ लाख से अधिक लोग वापस आये हैं और 55 हजार से अधिक लोग देश से बाहर गये हैं।”

उन्होंने बताया कि रविवार को इस मिशन के तहत 4,784 लोग भारत लौटे। मिशन की शुरुआत कोविड-19 के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए की गई थी।

इसमें विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों की मदद से विशेष उड़ानों से भारतीय नागरिकों को लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का चौथा चरण भी इस सप्ताह शुरू होना है। पुरी ने बताया कि चौथे चरण के बाद विदेशों से आने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

 
Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...