Breaking News

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने लोगोें को मुर्गा बनाकर कराया योगा, कहीं पर वाहन किए पंचर

अशोक यादव, लखनऊ।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले से अजीज आई कानपुर पुलिस ने सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका खोज लिया है।

कानपुर की सड़कों पर योग करते लोग दरअसल, वे हैं जो कोई न कोई बहाना बनाकर सड़क पर निकल रहे थे।

जिससे तंग आकर पुलिस ने इन लोगों से सड़क पर मुर्गा बनवाकर योग करावाया।

इतना ही नहीं पुलिस ने बेवजह घरों से निकले वाले लोगों की साइकिल और रिक्शों की हवा भी निकाल दी।

जबकि मोटर साइकिलों के पहियों को कील से पंचर कर दिया।

किदवई नगर थाना क्षेत्र में सुबह से ही पुलिस वाले सड़क पर निकल आए।

लोगों को रोक कर उनके घरों से निकलने का कारण पूछा गया।

जब लोग वाजिब कारण नही बता पाए तो पुलिस ने उन्हे सजा दी।

कई साइकिल वालों को कंधे पर साइकिल टंगवा कर भगाया तो कई के मोटर साइकिल को पंक्चर कर दिया।

इतना ही नहीं पैदल ही तफरीह करने निकले लोगों से सड़कों पर मुर्गा बनवाया और योग करवाया गया।

दरअसल कानपुर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब लॉकडाउनके पालन में  बरती जा रही है।

इससे पहले सुबह 11 बजे तक लोगों को आवश्यक कामों के लिए छूट दी जा रही थी लेकिन अब प्रशासन ने इसे बंद कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का एम्स में निधन

जिसके चलते सुबह से ही लॉकडाउन के पालन के लिए पुलिस सख्त नजर आयी।

चौक-चौराहों पर चेकिंग शुरू कर दी गयी।

कुछ जगहों पर लोगों को हिदायत देकर घरों को वापस लौटा दिया गया.

वहीं कई जगहों पर लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आयी।

स्वरूप नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर चौराहे पर लोगों पुलिस ने मुर्गा बनाया.

इस दौरान पुलिस ने उनसे नारे लगवाए कि हम समाज के दुश्मन हैं, घर में नही रहेंगे।

पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के बेवजह निकल रहे लोगों की गाड़ियों के चालन भी काटे कोरोना वायरस कानपुर को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है।

रविवार को पहली बार एक ही दिन में 26 नए मामले मिलने के बाद सोमवार की सुबह 17 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद अब जिले में मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है शहर में नए हॉट स्पॉट एरिया बनाए गए हैं।

साथ ही साथ शहर में लॉकडाउन के पालन के लिए सख्ती बढ़ा दी गयी है।

डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन का शहर में सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...