Breaking News

योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन, अखिलेश, प्रियंका गाँधी व मायावती सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अशोक यादव, लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज दिन सोमवार को निधन हो गया।

89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी।

वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज सुबह 10:44 बजे अंतिम सांस ली।

आनंद सिंह लिवर और किडनी की समस्या थी।

दिल्ली एम्स में गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे।

वहीं, जैसे ही सीएम योगी को दुःखद समाचार मिला.

उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित कर दी और चुपचाप अपने कमरे में चले गए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आनंद सिंह बिष्ट एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पहाड़ों में वनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध योद्धा की तरह याद किए जाएंगे।

उनके न रहने पर सामाजिक जीवन में शून्यता आई है।

दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर-शांति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त किया.

आज मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के पूज्य पिता आदरणीय आनंद सिंह बिष्ट इस नश्वर जगत को छोड़कर गोलोकवासी हो गए.

मैं दिवंगत पुण्यात्मा के चरणों में शत्-शत् नमन करता हूँ एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें श्रीहरि अपने पावन चरणों में स्थान दें l ॐ शांति… !

कोविड-19 महामारी में उत्तर प्रदेश के आगरा, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद हैं रेड जोन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विट किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनन्द सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति-दुःखद।

कुदरत इनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीएम योगी के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने ट्विट किया- योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं।

ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Loading...

Check Also

मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं एक अहंकारी राजा है : राहुल गांधी

भाजपा के सारे के सारे नेता आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और मेरे रहते ...