Breaking News

लखनऊ: विंग कमांडर हर्षित सिन्हा पंचतत्व में विलीन

अशाेक यादव, लखनऊ। राजस्थान के जैसलमेर में मिग 21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से शहीद हुये विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का अंतिम संस्कार रविवार को यहां गोमती तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। बैकुंठ धाम शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिये शहीद का शव ले जाने से पहले परिजनों की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना और थल सेना के जवानो ने उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की।

शनिवार रात को बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर शहीद का शव विमान से लाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंग कमांडर हर्षिद सिन्हा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया “ मां भारती के वीर सपूत, लखनऊ निवासी विंग कमांडर श्री हर्षित सिन्हा जी का एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद है।

विनम्र श्रद्धांजलि। साथ ही कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। शहीद अधिकारी अयोध्या के मूल निवासी थे, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में हुयी थी। परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका और दो बेटियां हैं।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...