Breaking News

राशिफल 27 फरवरी 2020

राशिफल
मेष-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-स्थिति थोड़ी खर्चीली दिख रही है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। किसी तरह से कोई विपरीत लिंगी सम्बन्धों में कोई ऊंगली न उठने पाए। मान-प्रतिष्ठा पर कोई आंच न आने पाए। इसका ध्यान रखें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-कोई पीली वस्तु अपने पास रखें। भगवान शिव को प्रणाम करें।

वृषभ-
सकारात्मक-आर्थिक मामले मजबूत हो रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शादी तय हो सकती है। संतान की भी शादी तय हो सकती है। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत ही उत्तम स्थिति है।
व्यवसाय-आगे चल रहे हैं।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली को प्रणाम करें। कोई भी क्रीम कलर की वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति दिख रही है। कोर्ट कचहरी में विजय दिखाई दे रही है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-जीवनसाथी का व्यापार या नौकरी अच्छी स्थिति में दिख रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली को प्रणाम करें। उन्हें कोई भी सफेद वस्तु अर्पित करें।

कर्क-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। भाग्य वश कोई काम बनेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है। प्रेम या जीवनसाथी की वजह से भाग्य में वृद्धि दिख रही है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां भगवती या मां के किसी भी रूप का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक-कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-थोड़ा विस्मयकारी स्थिति है। स्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मन और तन दोनों से परेशानी दिख रही है।
प्रेम-परेशानी दिख रही है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति दिख रही है।
सेहत-तन से परेशान रहेंगे।
उपाय-कोई भी पीली वस्तु अपने पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें।

कन्या-
सकारात्मक-बहुत अच्छी स्थिति है। उत्तम समय है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवसम्बन्ध, नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। प्रेम का प्रारम्भ हो सकता है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं।
सेहत-बढ़िया है।
उपाय-पीली वस्तु जैसे चने की दाल किसी गरीब को दान करना अच्छा होगा।

तुला-
सकारात्मक-शत्रु परास्त हो रहे हैं। अच्छी सोच में आ रहे हैं। आपके मित्र बन रहे हैं। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है। शुगर के मरीज को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक-
सकारात्मक-लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ समय है। कोई छात्र-छात्रा कुछ सीखने की शुरुआत करना चाहें तो आज का दिन उपयुक्त है।
नकारात्मक-चिंता न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

धनु-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-चार चांद लगा हुआ है।
व्यवसाय-बहुत अच्छे चल रहे हैं।
सेहत-बहुत अच्छे चल रहे हैं।
उपाय-पीली वस्तु अपने पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें।

मकर-
सकारात्मक-ठीक स्थिति कही जाएगी। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। भाइयों-मित्रों सबका साथ मिल रहा है। निरंतर आप अच्छा कर रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी सफेद वस्तु पास रखें। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ-
सकारात्मक-सम्बन्धों, कुटुम्बों में अच्छी बात दिख रही है। वाणी सधी हुई है।
नकारात्मक-पूंजी का निवेश अभी न करें।
प्रेम-चार चांद लग रहे हैं।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-लाभ होगा।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।

मीन-
सकारात्मक-बिल्कुल महकते हुए फूल की तरह हो गए हैं। शुभता के परिचायक बन चुके हैं।
नकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष से मनमुटाव न रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु, इत्र या सुगंधित द्रव्य किसी को दान करें।

Loading...

Check Also

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न ‘श्रीमद रामायण’ ‘श्री राम रथ’ लेकर कानपुर पहुंचा !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के धार्मिक और साहसी ...