Breaking News

राशिफल 22 फरवरी 2020

राशिफल।

मेष:
आज आपको अपने से वरिष्ठ और ज्यादा सफल लोगों का सानिध्य मिल सकता है। ऐसे लोगों के सम्मान करने से आपको लाभ हो सकता है। कई लोगों को आपकी तरक्की और सफलता प्रभावित कर सकती है। आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। इनके निर्वाहन में आप सफल और सक्षम हो सकते हैं।

वृषभ 

आज आपको कुछ विरोध और विवाद का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि लोग आपके विचारों से सहमत ना हो या आपकी बातों को कोई तवज्जो ना मिले। आज आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए अपने घर में अव्यवस्था को साफ़ करें।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए जीत और सफलता से भरा रह सकता है। अगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। समय आपके लिए बहुत अच्छा है। करियर के लिहाज से भी आपके लिए समय प्रगति का है। आज कुछ लोग लांग ड्राइव पर जाने की भी सोच सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत खास साबित हो सकता है। आज आप सफलता पाने के साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख सकते हैं। लेकिन, आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। अपनी बातें दूसरों को बताने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए नए लोगों से जुड़ने का है। अगर आप किसी टीम के लीडर हैं तो आज आपकी टीम में कोई नया सदस्य शामिल हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। आपकी लीडरशिप में बहुत अच्छा प्रभाव आएगा। आज का दिन आपको आर्थिक लाभ और संपत्ति भी दिला सकता है।

कन्या

आज कार्ड्स आपको संकेत दे रहे हैं कि अपने पेंडिंग काम निपटाकर कुछ नया शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सहयोग मिल सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए खुद को कुछ ऐसे कामों में व्यस्त रखने का है, जहां आपको किसी भी तरह के विवाद और बहस में ना पड़ना पड़े। आज कुछ नए अवसरों के मिलने के भी संकेत हैं। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। आपके लिए आज कुछ धन लाभ के अवसर भी बन रहे हैं, फोकस रखेंगे तो लाभ होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन थोड़ा आलस भरा रह सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थोड़ा अस्थिर सा महसूस करेंगे। आज आपको आराम करने और साथी के साथ समय गुजारने की सलाह दी जाती है। आज कुछ महत्वपूर्ण कामों पर अगर निर्णय करना हो तो उसे टाल सकते हैं। काम पर उत्पादकता के लिए नीले रंग के कपड़े पहनें।

धनु

आज का दिन थोड़ा सावधान रहने वाला है। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। कोई आपको धोखा दे सकता है या आपको किसी मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज दोस्तों के साथ समय बिताएं। धन को आकर्षित करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें।

मकर 

अपने साथियों के साथ संभलकर चलने का दिन है। उन्हें आपके आसपास रहना पसंद है लेकिन आज थोड़ा सावधान रहें, अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। अन्यथा कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को साफ़ करने के लिए बिना चाबी के ताले को फेंक दें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अपने घर और दफ्तर से कुछ चीजें हटाने और साफ करने का है। अगर आपके आसपास कुछ बंद पड़ी घड़ियां हैं तो उन्हें तत्काल हटा दें। दिन कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आ रहा है। आपको कुछ ऐसी चीजें करनी पड़ सकती हैं जो उस समय आपको ठीक नहीं लगे लेकिन ये आगे चलकर आपको काफी लाभ दे सकती हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए चीजों के प्रति अपना समर्पण दिखाने का है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को बेहतर करने के लिए कोई नई पहल कर सकते हैं। समृद्धि को आकर्षित करने के लिए नल और पाइप के रिसाव को ठीक करें।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...