Breaking News

राशिफल 07 जनवरी 2022

मेष: आज आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है। स्वभाव में यह बदलाव दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आप मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा।

वृषभ: शुक्रवार के दिन आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए मदद करेंगे। नई मित्रता आपके उज्ज्वल भविष्य में सहायक होगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मिथुन: आज आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपका अपने मित्र और परिचितों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है। चतुराई पूर्वक काम करने से सफलता मिलेगी।

कर्क : आज  बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। वाणी में मधुरता के कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। साथ ही आपकी कोई जिद परिवार को परेशान करेगी।

सिंह: शुक्रवार का दिन आपको कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है। आपको हर तरह से मेहनत और भाग्य का साथ मिलेगा. साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे।

कन्या: कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा। इस शुक्रवार घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके मन में अपने गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना बढ़ेगी।

तुला: आज के दिन आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता दिखेगी, इसलिए आपको सोच समझकर बोलना चाहिए।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मसला है तो उसमें राहत मिलने के आसार हैं।

धनु: शुक्रवार का दिन कामकाज के लिए बेहतर है। किसी नए मित्र की मदद से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं।

मकर: आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और उन्हें पराजित करने में सफल होंगे। आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ आप बाहर घूमने जाएंगे और आपको उनका अच्छा साथ मिलेगा. शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।

कुंभ: शुक्रवार के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी में किसी की सहायता से आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: बेवजह इस शुक्रवार किसी से मनमुटाव होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपके शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही शुक्रवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

Loading...

Check Also

राशिफल 15अगस्त 2022

मेष – आज आपका दिन ख़ुशी से भरपूर रहने वाला है। किसी मनोरथ कार्य की ...