Breaking News

मोदी सरकार ने पांच साल में कटवाए एक करोड़ से ज्यादा पेड़: कांग्रेस

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसने पांच साल में एक करोड़ से अधिक पेड़ कटवाने का आदेश देकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट किया पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते है। पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले। क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?

उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण और वन मंत्री से शुक्रवार को पूछे गए सवालों का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने 2014-15 में 23 लाख से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए जबकि 2017-18 में यह संख्या बढ़कर करीब 26 लाख और 2018-19 में 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई। इस तरह से पिछले पांच साल के दौरान सरकार ने विकसस के नाम पर 1,09,75,844 पेड़ कटवाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट किया पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते है। पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले। क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है? उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण और वन मंत्री से शुक्रवार को पूछे गए सवालों का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने 2014-15 में 23 लाख से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए जबकि 2017-18 में यह संख्या बढ़कर करीब 26 लाख और 2018-19 में 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई।

Loading...

Check Also

मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी एवं वेबसाइट पर डालने में देरी क्यों : सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एसोसिएशन फॉर ...