Breaking News

मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर सड़क दुर्घटना में 02 पुलिस उप निरीक्षकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया के थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव और उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना अध्यक्ष चिल्हिया अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव के साथ एक कार से प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार रात सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत जमौली गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त की और सुल्तानपुर के जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सुल्तानपुर में सड़क दुर्घटना में 02 पुलिस उप निरीक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना अध्यक्ष चिल्हिया अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव के साथ एक कार से प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार रात सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत जमौली गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

Loading...

Check Also

जानलेवा कोरोना वैक्सीन मामले को सुप्रीमकोर्ट स्वतः संज्ञान में ले, दोषी लोगों पर चलाए नरसंहार का मुकदमा – रामगोविंद चौधरी

  अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय ...