Breaking News

मुख्यमंत्री जी लोगों को बेड, ऑक्सीजन और इलाज मुहैय्या कराइये: अशोक सिंह

राहुल यादव, लखनऊ। यूपी की 22 करोड़ जनता ने आपको जनमत दिया है आपकी ज़िम्मेदारी बनती है। मुख्यमंत्री जी कांग्रेस पार्टी आपसे मांग करती है की लोगो को बेड,ऑक्सीजन और इलाज मुहैय्या कराइये।  कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह का सीएम योगी की टीम-11 पर बड़ा बयान आया है। अशोक सिंह ने सीएम योगी की टीम-11 पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी कांग्रेस के आरोपो की आज पुष्टि हो गई है इसलिए आपने टीम-11 को छोटा कर दिया है।

टीम-11 के रिपोर्ट कुछ और है, ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और है।
सीएम योगी की टीम-11 जो सपना दिखा रही है वो हक़ीक़त नहीं है।

कांग्रेस के आरोप की पुष्टि इसलिए हुई है की आपने टीम-11 को छोटा किया है।
टीम-11 को छोटा करके आज स्वास्थ्य मंत्री को शामिल किया है। अशोक सिंह ने कहा कि योगी जी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि सपने देखना और दिखाना बंद कर दीजिए।
आज लोगो की जान जा रही है लोगो को इलाज,और ऑक्सीजन नही मिल पा रहा है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूपी की 22 करोड़ जनता ने आपको जनमत दिया है आपकी ज़िम्मेदारी बनती है। मुख्यमंत्री जी कांग्रेस पार्टी आपसे मांग करती है की लोगो को बेड,ऑक्सीजन और इलाज मुहैय्या कराइये। 

Loading...

Check Also

पहले चरण की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के रुझान एवं कम प्रतिशत से सीएम योगी परेशान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सहारनपुर : कल पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ ...